Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला पर छींटाकशी को लेकर विवाद, हुआ पथराव

महिला पर छींटाकशी को लेकर विवाद, हुआ पथराव

नजीबाबाद । महिला पर छींटाकशी को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर पर जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं।
रविवार को कस्बा साहनपुर के मोहल्ला मेम्बरान में एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की महिला पर छींटाकशी कर दी। जिसकी सूचना परिजनों को मिलने पर उन्होंने छींटाकशी करने पर एतराज जताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा होने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव शुरु कर दिया। झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची साहनपुर चौकी प्रभारी कमल किशोर पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आरोपी पक्ष के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पीडि़त महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular