Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत

महिला ने युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत

जालौन (हि.स.)। कोंच सर्किल के कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने एक युवक पर छेड़खानी करने और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह सीओ राम सिंह यादव से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने सीओ राम सिंह यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। घर के बाहर निकलने पर पीछा करते हुए छेड़खानी कर जबरदस्ती करता है। उसने 04 बार कैलिया थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विशाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular