मीरजापुर (हि.स.)। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार की सूचना पाकर मौके पर रविवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बंगाली चौराहा के पास रहने वाले प्रेम कुमार शुक्ल ने बताया कि रविवार की सुबह दुकान की साफ-सफाई के बाद पीछे बने भाभी के कमरे के पास गया तो भीतर से दरवाजा बंद पाया। उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो भाभी नीतू (34) का शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। देवर ने बताया कि उसके भाई जय कुमार की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। भाभी ने यह कदम क्यों उठाया है, इसकी जानकारी न तो उसे और न ही उनके परिवार को है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
गिरजा शंकर/दीपक/मोहित
