Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने प्रेमी देवर संग मिलकर की बेटे की हत्या, गिरफ्तार

महिला ने प्रेमी देवर संग मिलकर की बेटे की हत्या, गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर महिला ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की अपहरण के बाद हत्या की थी। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला को उसके प्रेमी देवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को मोहल्ला पजाया रुकनपुर निवासी मुकीम का पुत्र जीशान (11) घर से अचानक गायब हो गया था। मुकीम ने अपने चचेरे भाई फरमान पर बच्चे को गायब करने की शंका जाहिर करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सामने आया कि जीशान की मां फरजाना से उसके प्रेम संबंध थे। इस संबंध के बारे में जीशान अपने पिता को बता चुका था और हर जानकारी देता था। इस बात का पता जब फरजाना को चला तो उसने बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत घटना वाले दिन फरमान ने फरजाना के सहयोग से घर से जीशान का अपहरण कर उसे छिछामई नहर में फेंका था। पुलिस ने बच्चे की लाश थाना बलरई इटावा क्षेत्र स्थित नहर से बरामद कर लिया। जीशन की हत्या के आरोप में पुलिस ने मां फरजाना उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular