Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और छेड़खानी का आरोप

महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और छेड़खानी का आरोप

मुरादाबाद (हि.स.)। जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने पड़ोसियों पर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया। मामले में एसएसपी ने थाना मूंढापांडे पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने मकान के सामने नाली की सफाई कर रही थी। पति घर पर नहीं थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आया और छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपित की पत्नी और उसके दो भाई भी आ गए। आरोपितों ने लाठी-डंडे से पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। एसएसपी हेमराज मीणा ने थाना मूंढापांडे प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

निमित जायसवाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular