Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने देवर पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया

महिला ने देवर पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया

– पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की

औरैया (हि.स.)। बेला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी छह साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म का आरोप देवर पर लगाया है। इस मामले में उसने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि इसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि उसके देवर ने उसकी छह साल की बेटी से दुष्कर्म किया है। 27 मई को महिला के द्वारा दी गयी तहरीर पर आपसी समझौता हुआ था। अब दोबारा महिला ने तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि आरोपित पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि महिला का आरोप निराधार है। लड़की के पिता ने भी अपने भाई को निर्दोष बताया है। लेकिन तहरीर पीड़ित बच्ची की मां ने दिया है, जिसे संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

सुनील/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular