जालौन (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। उसने बताया कि बहनोई ने पांच जुलाई को मेरे पति को गोली मारी थी। गोली सिर में लगी है, लेकिन उनकी जान बच गई। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन घटना को इतना समय बीतने के बावजूद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी आए दिन उसे धमकाने का काम कर रहे हैं।
मोहल्ला पटेल नगर निवासिनी अनीता देवी ने बताया कि पति वीरेंद्र के साथ अपने गांव हरचंदपुर से रिक्शा से उरई जा रही थी। इटौरा के पास पहुंचते ही बहनोई विजय ने तमंचे से मुझ पर फायर किया। गोली मेरे पति के सिर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गये। पति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलसिया कार्रवाई नहीं होने से आरोपित के हौसले बुलंद है और आये दिन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। इस मामले में पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने बताया कि एसपी से न्याय का भरोसा मिला है।
विशाल/दीपक/मोहित
