मुरादाबाद (हि.स.)। थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपने सगे जेठ और उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर थाना मझोला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित जेठ व उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना मझोला क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपने सगे जेठ और उनके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीती 24 दिसंबर को तड़के करीब तीन बजे उसका जेठ अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देकर भाग गए। पीड़िता के अनुसार उसने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िति न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हमले में न्यायालय ने थाना पुलिस को आरोपी तो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
थाना मझोला एसएचओ विप्लव शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
निमित
