Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमहिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 के खिलाफ FIR

महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 के खिलाफ FIR

राज्य डेस्क

रांची। झारखंड के दुमका जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव प्रकाश का कहना है कि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि मसानजोर की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के गांव के रहने वाले माणिक मिर्धा से हुई थी। छह महीने पहले ही माणिक मिर्धा और कुलुगू गांव की विवाहित महिला के बीच प्रेम की खबर सामने आयी। इसके बाद एक महीने पहले ही दोनों पश्चिम बंगाल चले गए थे। माणिक मिर्धा और महिला बुधवार शाम गांव वापस लौटे। इस दौरान माणिक की पत्नी व घर के अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर सार्वजनिक तौर पर गांव में घुमाया। महिला का आरोप है कि उसके पास से 25 हजार रुपये भी छीन लिए गए। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर जिन 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है वे सब माणिक मिर्धा के परिवार के ही हैं। इसमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : काबुल से भारत के लिए बहुत बुरी खबर!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular