Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश महिला के बेड पर प्रेमी का खून से सना हुआ शव मिला

 महिला के बेड पर प्रेमी का खून से सना हुआ शव मिला

गाजीपुर (हि.स.)। बड़ेसर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में रविवार की सुबह उसके बिस्तर पर एक युवक का लहूलुहान शव मिला। युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह उसे परेशान कर रहा था। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी मनीष कुमार सिंह (26) का गांव की रहने वाली सफाईकर्मी केसरी देवी के घर पर आना-जाना था। उसका पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है और दो बच्चों के साथ अपने परिवार के साथ यहां रहती है। रविवार को खून से सनी हुई मनीष की लाश केसरी के बेड पर मिली है। पेट और चेहरे पर चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ में पता चला है कि मनीष उसके घर पर आता-जाता था। वह उसे लगातार परेशान करता था। इसको लेकर पंचायत भी हो चुकी है। वह माना नहीं और उसे परेशान कर रहा था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

श्रीराम/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular