Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश महिला के खाते से जालसाज ने दस हजार रुपये किए पार

 महिला के खाते से जालसाज ने दस हजार रुपये किए पार

औरैया(हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला के मोबाइल पर एक जालसाज ने लिंक भेजा और उसे क्लिक करते ही उसके खाते से दस हजार रुपये हस्तांतरित हो गए। जालसाजी की जानकारी पर पीड़ित महिला ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले को थाना पुलिस ने साइबर सेल को हस्तांतरित करते हुए जालसाज की छानबीन शुरू कर दी है।

बरमूपुर गांव निवासी रागिनी पांडेय पत्नी कुलदीप पांडेय ने बताया कि वह अपने घर पर थीं, तभी उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। बात करने वाले ने बताया कि तुम्हारी पुत्री के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से 12 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके लिए खाता नंबर बताओ। महिला जालसाज के झासे में आ गई और उसने उसे खाता नम्बर बता दिया। इसके बाद जालसाज ने बातों में फंसाकर कहा कि इसके लिए वह मोबाइल पर एक लिंक भेज रहे हैं उसके माध्यम से रुपये खाते में हस्तांतरित हो जाएंगे। पीड़िता ने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया वैसे ही उसके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। इसकी जानकारी पीड़ित ने पति को फोन करके दी। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची।

पीडि़ता ने बताया कि जालसाज की ओर से दोबारा भी पांच हजार रुपये की लिंक भेजी गई थी, जिसे उसने टच नहीं किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि महिला के खाते से रुपये निकले हैं। इस पूरे मामले की जांच कर साइबर क्राइम विभाग को जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि महिला के रुपये वापस मिल जाएंगे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular