Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला की हत्या का खुलासा, अरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म में असफल होने पर...

महिला की हत्या का खुलासा, अरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म में असफल होने पर की थी हत्या

शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना निगोही पुलिस ने बीते सोमवार को महिला की हुई हत्या का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को थाना क्षेत्र निवासी एक 50 वर्षीय महिला खेत पर घास काटने गई। जिसके बाद महिला घर नहीं लौटी। परिजनों को उसका शव खेत में पड़ा मिला था। परिजनों द्वारा गांव के नेवाराम नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म व हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे कैमुआ पुल के पास से आरोपी नेवाराम को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक महिला की कपड़े की वो गठरी भी बरामद कर ली। जिसमें महिला ने घास बंधी थी और जिसे आरोपी ने घटना के बाद फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त नेवाराम भी अपने खेत में काम कर रहा था। महिला को अकेला देखकर नेवाराम ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और बात कहीं खुल न जाये इस डर में उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular