Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला आरक्षियों की तिरंगा यात्रा देख आह्लादित हुआ जन-मन

महिला आरक्षियों की तिरंगा यात्रा देख आह्लादित हुआ जन-मन

– पुलिस लाइन से निकला महिला आरक्षी तिरंगा यात्रा

गोरखपुर (हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्त तक निकलने वाले प्रभात फेरी के क्रम में रविवार को महिला आरक्षियों तिरंगा यात्रा निकाला। पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला आरक्षियों को तिरंगा यात्रा में देख आम जन का अन्तर्मन आह्लादित होता रहा।

पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह और क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में महिला आरक्षियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रभात तिरंगा यात्रा लेकर भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय और वन्देमातरम की गूंज सुनाई देती रही। महिला आरक्षियों का साथ पुरुष आरक्षी भी दे रहे थे। महिला आरक्षियों के साथ सम्मिलित भाव से गगनभेदी नारे लगा रहे थे। स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर सपूतों को याद कर रहे थे, जिनकी शहादत से आजादी मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजर रहे आरक्षियों द्वारा हर घर तिरंगा फहराने की अपील भी की गयी। आम जनता को तिरंगा के बारे मे बताया भी।

शहर के अधिकतर हिस्सों में हर घरों पर तिरंगा दिखाई दे रहा था और य़ह देखकर आरक्षियों के चमक दोगुनी हो रही थी। सड़कों के किनारे खड़े लोगों की मुस्कान और आरक्षियों के सुर में सुर मिलने का सिलसिला मानो आजाद भारत की पहली कहानी को बया कर रही हो। स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ पर ऐसी खुशियां देख हर कोई प्रफुल्लित हो रहा था।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular