Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला आरक्षण बिल पर भाजपा की नीयत साफ नहीं : मायावती

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा की नीयत साफ नहीं : मायावती

लखनऊ (हि.स.)। संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आरक्षण पर भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण को लागू होने पर अभी कई साल लग जाएंगे। यह बिल बिना जनगणना और परिसीमन के लागू नहीं हो सकता है। 2011 के बाद आज तक जनगणना नहीं हुई। जनगणना कराने में कई साल लग जाएंगे। जनगणना के बाद परिसीमन का काम होगा, जबकि भाजपा ने आरक्षण की सीमा 15 साल रखी है। कई चुनाव तक ये आरक्षण नहीं मिल पाएगा।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular