संवाददाता
गोण्डा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई किया, जहां तीन महिलाओं अजरा बेगम, खुशबू पाण्डेय व मीनाक्षी पाण्डेय द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। सभी शिकायतों पर सुनवाई कर समुचित निस्तारण का निर्देश दिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि श्रीमती सिंह ने कार्यक्रम में गोद भराई व अन्नप्रासन भी कराया गया। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, स्वावलम्बन व सम्मान को लेकर चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी और उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी बेटी को भी बेटे के समान शिक्षा व प्यार दें। श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ महिलाओ एवं बालिकाओं के अपराधों की समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद उन्होने जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 05 बालिकाएं आवासित पायी गयीं। सदस्य श्रीमती सिंह ने बालिकाओं से भी जानकारी ली। उन्होने अभिलेख, साफ सफाई व कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली, जहां व्यवस्थाएं सही पायी गयी। प्रभारी सेंटर मैनेजर दीपशिखा शुक्ला ने बताया कि वर्तमान माह में सेंटर पर 29 मामले आये हैं, जिनमें से 24 का निस्तारण किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जयप्रकाश यादव, महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव व चन्द्रमोहन वर्मा, चीफ कोआर्डिनेटर उपेन्द्र श्रीवास्तव, काउंसलर जितेन्द्र मिश्रा, स्टेनो मनोज कुमार, जिला समन्वयक राजकुमार आर्य, चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा, नीलम सरोज, पंकज राव, सिद्धनाथ पाठक आदि उपस्थित रहे।
बच्चों को बांटा लैपटाप
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 4.0 के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति पम्पलेट का भी वितरण किया गया। जनसुनवाई व जागरूकता शिविर के दौरान उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा 05 छात्रों को लैपटाप वितरित किया गया। उन्होंने उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत अंशुमान पांडेय, प्रिया विश्वास, हरिकरण सिंह, ऋषभ मिश्रा व सौरभ ओझा को लैपटाप प्रदान किया।

यह भी पढें : ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
