Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलायें अपने हक के लिए लड़ रहीं : सुप्रिया श्रीनेत

महिलायें अपने हक के लिए लड़ रहीं : सुप्रिया श्रीनेत

लखनऊ (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिलाएं अपने हक के लिए लड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की आलोचना की।

कहा कि जेपी नड्डा भाजपा के पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया, आख़िरकार बार -बार भाजपा महिलाओं, लड़कियों का उपहास क्यों कर रही है? उनको लड़कियों के सशक्तिकरण से क्या दिक्क़त है? बात साफ़ है वह इस अभियान पर हमला कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र हों, सशक्त हों। नारी शक्ति से केवल नड्डा ही नहीं उनकी पूरी पार्टी डरती है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिलाएँ सिर्फ़ कुरीतियों के ख़िलाफ़ या संकुचित मानसिकता के ख़िलाफ़ ही नहीं लड़ रही हैं बल्कि वह सबसे बड़ी लड़ाई अपने हक़ की लड़ रही हैं – वह समानता की लड़ाई लड़ रही हैं, समान शिक्षा और अवसरों की लड़ाई लड़ रही हैं, और अब वह रुकने वाली नहीं हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी लड़कियों के लिए एक सुरक्षित परिवेश की बात करती हैं, जहां वह उन्मुक्त हों, निडर हों और हौसले की ऊंची उड़ान भरें। उन्होंने लड़कियों के लिए नौकरी, शिक्षा, स्वावलम्बन, सम्मान, सुरक्षा की क्रांति का आवाहन किया है। इसी बात से भाजपा परेशान है। भाजपा के नारी सशक्तिकरण की असलियत तो यह है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 80ः राशि तो मोदी ने अपने विज्ञापन में ही उड़ा दी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular