Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं ने राजातालाब थाने में लगाई चौपाल, जाना अपना अधिकार

महिलाओं ने राजातालाब थाने में लगाई चौपाल, जाना अपना अधिकार

वाराणसी(हि.स.)। महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत शनिवार को सामाजिक संगठन से जुड़ी महिला पदाधिकारियों की पहल पर ग्रामीण महिलाओं को राजातालाब थाने का भ्रमण करवाया गया। महिलाओं ने थाने में होने वाली प्रशासनिक कार्यवाहियों के बारे में जाना। इस दौरान थाने में महिलाओं संग चौपाल लगाई गयी। इसमें आराजी लाइन के 40 गांव से करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया। चौपाल में उप निरीक्षक बसंत कुमार,नीतू व किरण यादव ने विस्तार से महिलाओं को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को आपातकाल के दौरान मदद के लिए शुरू किए गए हेल्पलाइन लाइन नम्बर 100, 181, 1090 का इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया।

उप निरीक्षक ने महिलाओं के सुरक्षा के लिए बनाये गए घरेलू महिला हिंसा विरोधी कानून, पॉस्को कानून की भी जानकारी दी। लोक चेतना समिति की निदेशक रंजू सिंह ने बताया कि जब हम पुलिस को लेकर एक नकारात्मक छवि अपने मन में रखते हैं तो उसके कई कारण हो सकते हैं। इसके चलते महिलाओं के मन में पुलिस को लेकर डर बना रहता है। नतीजतन कई बार वे संगीन अपराधों के बावजूद मदद के लिए पुलिस तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में पुलिस प्रशासन का इस तरह किशोरियों के साथ थाना-भ्रमण और परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजन करने में सहयोग करना, समाज के आगामी सकारात्मक बदलाव का शुभ संकेत है। कार्यक्रम में संयोजक नन्दलाल मास्टर,अनीता पटेल, आशा राय,सोनी , महिला कांस्टेबल नीतू, किरण यादव, रामबचन, सोनी, आशा, सरोज,शिवकुमार, राधिका, मालती आदि ने भागीदारी की।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular