Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि से इनकार नहीं कर सकती सरकार-...

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि से इनकार नहीं कर सकती सरकार- डॉ सुरहिता

लखनऊ(हि. स.)। उप्र कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ सुरहिता करीम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि से प्रदेश सरकार इनकार नहीं कर सकती है। जबकि एनसीआरबी के आंकड़ें सारी सच्चाई कह रहे हो।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तम प्रदेश बनाने का वादा करके सत्ता प्राप्त करने के बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ पूरे देश में यूपी को अपराधों में दूसरा स्थान दिलाया है। 2015 से महिलाओं के खिलाफ अपराध पूरे देश में लगातार बढ़ रहे है।

आंकड़ों के अनुसार, यूपी में इसकी संख्या में 66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। चाहे क्षत्रिय समुदाय द्वारा दलित महिला का हाथरस गैंगरेप हो या उन्नाव में बच्ची के साथ दुष्कर्म हो, रोज विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रों के माध्यम से समाचार सामने आ रहे हैं।

कहा कि अपने प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति दिलाने का प्रचार करने वाले मुख्यमंत्री, केवल टीवी, समाचार पत्रों और सरकारी मंच पर यह ऐलान करते रहे कि गुंडे प्रदेश छोड़कर चले जाए, लेकिन वास्तविकता एवं आंकड़ें उनके इस झूठ का पर्दाफाश करते है। जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाली वारदातों में 23.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वही दलित समुदायों पर हमले 18 प्रतिशत बढ़ गए हैं।

कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, यूपी में लगभग 164 केस रोज दर्ज होते है। जिसमें रेप, किडनैपिंग, सेक्सुअल हैरेसमेंट, दहेज उत्पीड़न इत्यादि शामिल है। आखिर उत्तर प्रदेश में हो क्या गया है और सरकार इसे क्यों नहीं रोक पा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular