Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं के अधिकार के लिए सिर्फ कांग्रेस है संजीदा : करिश्मा ठाकुर

महिलाओं के अधिकार के लिए सिर्फ कांग्रेस है संजीदा : करिश्मा ठाकुर

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस बुन्देलखण्ड जोन की प्रदेश अध्यक्ष व गोविंद नगर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ने कहा कि महिला अधिकार की बात सिर्फ कांग्रेस करती है। महिला अधिकारों के लिए कांग्रेस के अलावा कोई पार्टी संजीदा नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस अवसर पर गोविन्द नगर विधानसभा के वार्ड बर्रा में करिश्मा ने महिलाओं व युवाओं समेत कार्यकर्ताओं का एक हुजूम के साथ जनसम्पर्क किया।

इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए करिश्मा ठाकुर ने कहा कि इस देश की हर एक महिला में इंदिरा गांधी बसती हैं, हर एक महिला उनको अपना आदर्श के रूप में देखती है। इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व को ये एहसास दिलाया कि एक महिला में कितनी ताकत होती है।

कहा कि कांग्रेस महासचिव, उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनावी वादे कांग्रेस प्रतिज्ञा को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। करिश्मा ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी सरकारें चाहे वो बसपा की हो, सपा की हो या फिर मौजूदा योगी सरकार हो सभी महिलाओं के आधी आबादी की बात तो करती है लेकिन कोई उनके हिस्सेदारी की बात नहीं करता है।

इस दौरान रमाकांत शर्मा, मनीष शर्मा, योगेश शर्मा, राजेश सिंह, जीत सिंह, हरिशंकर पाल, राजीव वर्मा, लल्लन गुप्ता, पी0 डी0 साहू, मधु सिंह, पारुल कुशवाहा आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular