Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - एडीजी

 महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – एडीजी

-पुलिस सुशासन,सुरक्षा, संवाद नीति पर काम कर रही

लखनऊ (हि.स.)। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इस कांफ्रेस में विगत वर्ष की उपलब्धियां एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी एडीजी ने पत्रकारों को दी।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस की जो मुख्य उपलब्धियां रही हैं। उसमें सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मार्च 2022 से अब तक कोई भी सांप्रदायिक या कोई भी जातिगत संघर्ष की घटना नहीं होने दी गई है। इसका मुख्य कारण है कि डायल 112 की प्रतिक्रिया के समय को कम किया गया है। हमारे डिजिटल वॉलेंटियर्स हैं, उनका भी इसमें सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से राज्य पुलिस थानों में सीसीटीवी निगरानी के साथ महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यूपी में अक्टूबर 2020 से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज दो जगहों पर विशेष रैलियां निकाली गई हैं।

बलरामपुर के पूर्व से मुख्यमंत्री योगी ने रैली की शुरुआत की है। रैली का आयोजन महिला एवं बाल संरक्षण के समन्वय से किया जा रहा है। विभाग में महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए भर्ती की जा रही है।

एडीजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी बेहतर है। एनसीआरबी का डेटा कोई भी देख सकता है। मार्च 2022 से अब तक कोई साम्प्रदायिक घटना नहीं हुई है। कोरोना काल में भी कोई घटना नहीं होने दी गई। त्योहार के समय में भी बेहतर व्यवस्था की गई।

उन्होंने बताया कि 590 मुकदमों में 506 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए और 12 लोग पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। माफियाओं के प्रति विशेष अभियान चलाया गया। 2827 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। दो माफियाओं के सहयोगियों को मृत्युदण्ड की सजा दिलाई गई। प्रयागराज मामले में साइंटिफिक विवेचना जारी है। अतीक के नाबालिग बेटे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular