Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी :...

महिलाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी : डॉ. वंदना

-आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लोगों की हुई जांच

प्रयागराज,(हि.स.)। हमें महिला होने पर हर क्षण गर्व होना चाहिए। आज के समय में महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। उसके लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन करें। हम हमेशा प्रयत्न करें की दूसरों की गलतियों से सीखें व अपने स्वास्थ्य के लिए हमेशा सजग रहे, क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य से ही हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

यह बातें जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक व प्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञा डॉ. वंदना बंसल ने आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। कहा, सुबह उठकर कुछ पॉजिटिव अफर्मेशन (दृढ़ वचन) दोहराएं। मुझे बहुत सफल होना है। यह आपकी आपकी जिंदगी बदल देंगे व आपको विपरीत परिस्थितियों में कभी न हार मानने की हिम्मत देंगे। जीवन में हमेशा एक सकारात्मक लक्ष्य रखें व पूरी हिम्मत और ईमानदारी से उसे पूरा करने में जुट जाएं।

बुधवार को डॉ. वंदना बंसल एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन डॉ अर्पित बंसल के निर्देशन में इस शिविर में डॉक्टर्स द्वारा एक्सपर्ट कंसल्टेशन दिया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर आनंद मिश्रा, आर्य कन्या कॉलेज के चेयरमैन पंकज जायसवाल, निदेशक डॉ रमा सिंह, प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना पाठक, वाइस प्रिंसिपल ममता गुप्ता, संयोजक डॉ. रंजना त्रिपाठी उपस्थित थे।

इस अवसर पर लगभग 200 छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य में जांच करवाई। डॉ. मानस कुमार तिवारी, डॉ. अमित यादव व नर्सिंग स्टाफ व लैब तकनीशियन आदि उपस्थित थे। छात्राओं के आंख की भी जांच हुई। शिविर में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉइड की भी जांच की गयी तथा कुछ निःशुल्क दवाओं का भी वितरण हुआ। इस अवसर पर डॉ. कल्पना वर्मा, डॉ. मधुरिमा वर्मा, डॉ. रेनू जैन, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. नीलांजना जैन, डॉ. श्यामकान्त समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular