Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भव्य अभिषेक एवं भण्डारे की तैयारी

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भव्य अभिषेक एवं भण्डारे की तैयारी

प्रयागराज (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर्व पर 11 मार्च को शिव मंदिरों में भोर से ही अभिषेक सहित अन्य कार्यक्रम शुरू होंगे और तत्पश्चात् विशाल भण्डारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

श्रीमनकामेश्वर मंदिर के प्रभारी श्रीधरानंद महाराज का कहना है कि भोर से ही रुद्राभिषेक सहित अन्य कार्यक्रम होंगे जो देर रात तक चलते रहेंगे। ओम नमः शिवाय के गुरुदेव का कहना है कि इस बार लखनऊ स्थित गोमती नगर विज्ञान खण्ड स्थित आश्रम में भोर से रुद्राभिषेक और शिव लीला का कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। 
इसमें प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर एवं लखनऊ सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव एवं माता पार्वती का विधि विधान से पूजन-अर्चन व अभिषेक करने से जहां बाधाएं अपने आप नष्ट होती हैं वहीं चतुर्दिक विकास के द्वार भी खुलते हैं। उन्होंने कहा कि सभी देवी-देवताओं में भगवान शिव ही सबसे सरल एवं सहज हैं, इसीलिए उन्हें भोले नाथ भी कहा जाता है। 
इसी क्रम में झूंसी क्रियायोग की महासचिव ज्ञानमाता ने बताया कि इस पर्व के दिन योगी सत्यम् महाराज द्वारा क्रियायोग विधि से महाशिवरात्रि के बारे में साधकों को जानकारी दी जायेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular