Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि पर दूल्हा बने भोलेनाथ

महाशिवरात्रि पर दूल्हा बने भोलेनाथ

महाशिवरात्रि पर दूल्हा बने भोलेनाथ

औरैया(हि. स.) । महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश मे आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन माता पार्वती और शिवजी की पूजा का विधान है. वैसे तो भगवान शिव की पूजा के लिए हर दिन शुभ है, लेकिन महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है।

महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिव और शक्ति की मिलन की रात है।शिवभक्त इस दिन शिवजी की शादी का उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को शिवजी के साथ शक्ति की शादी हुई थी। इसी दिन शिवजी ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। शिव जो वैरागी थी, वह गृहस्थ बन गए।इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शिवजी की आराधना करते हैं, भोले बाबा उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

आज इस पावन पर्व पर औरैया के देवकली मंदिर पर भक्तों का तांता लगा हुआ है,भक्तों ने भगवान शिव के शिवलिंग का मनमोहक श्रंगारकर किया। इस श्रृंगार के बाद भगवान शंकर दूल्हा नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद शिव भक्तों ने भगवान शंकर के शिवलिंग पर बेलपत्र और फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की ।आपको बता दें देवकली मंदिर बीहड़ आंचल में बसा हुआ है जो कि पौराणिक और ऐतिहासिक है । इस धार्मिक स्थल पर कई जनपदों से लोग आकर पूजा अर्चना करते है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular