Wednesday, January 14, 2026
Homeकानपुरमहाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़

कानपुर (हि.स.)। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में शुक्रवार सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भोर पहर से ही बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजयमान है।

भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के दिन महाशिवरात्रि पर्व में महिलाएं और किशोरियां व्रत रखने के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए कानपुर नगर के सभी प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। शहर के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में सिविल लाइंस स्थित परमट मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव द्वितीय काशी, वनखंडेश्वर, आनंदेश्वर मंदिर में सुबह से शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

सुरक्षा के मद्देनजर सभी मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

राम बहादुर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular