Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनमहाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आदिपुरुष की रिलीज डेट का ऐलान

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आदिपुरुष की रिलीज डेट का ऐलान

– अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने साउथ सुपर स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनन के फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म मकर संक्रांति के अवसर पर 12 जनवरी 2023 को पर्दे पर 3डी फोर्म में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया गया।

आदिपुरुष’ की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। आदिपुरुष में प्रभास और कृति सैनन के अलावा सैफ अली खान भी अहम भूमिका में हैं। प्रभास राम, कृति सेनन सीता और सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते नजर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म आदिपुरुष 3डी में हिंदी और तेलुगु में शूट किया जा रहा है और तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाएं में डब किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जबकि फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नैयर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कुसुम/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular