Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि की तैयारी के लिए महापौर ने किया दुधेश्वर नाथ मंदिर का...

महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए महापौर ने किया दुधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा

गाजियाबाद (हि.स.)। आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर सुनीता दयाल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर का दौरा किया।

महापौर व अधिकारियों ने सर्वप्रथम जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद महंत नारायण गिरी महाराज से वार्ता की और नगर निगम से क्या-क्या कार्य कराया जाए यह भी जानकारी ली। महापौर ने बताया कि मंदिर के आसपास बैरिकेड, पानी के टैंक, गंगाजल की व्यवस्था, आसपास के सीवर टैंक खाली कराए जाएंगे, साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था, चूना, सफाई दस्ते में 15 कर्मचारी, आसपास के गड्ढे आदि, आसपास का अतिक्रमण, मोबाईल टॉयलेट, मंदिर परिसर के आसपास एवं पीछे के रास्ते पर प्रकाश की व्यवस्था, बाहर पुल के नीचे पार्किंग की व्यवस्था आदि पर कार्य किया जाएगा।

महापौर ने अभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10-15 कर्मचारी झाड़ू वाले लगाए जाएं। वह हर 15 मिनट्स में झाड़ू लगाएं जिससे श्रद्धालुओं को कंकर न चुभे इसके साथ-साथ मंदिर में रोजाना अर्पित होने वाले फूल और मालाओं को एकित्र कर साई उपवन भेजा जाए और उनका खाद बनाया जाए। साथ ही मंदिर परिसर के विद्या पीठ में फूलदार, फलदार, छायादार आदि पौधे भी लगाए जाएं ताकि आसपास का वातावरण भी अनुकूल रहे। इस दौरान मुख्य अभियंता एनके चौधरी, जीएम जल आनंद, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज, नगर स्वस्थ अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, पूर्व पार्षद जाकिर सैफी आदि मौजूद रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular