Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: 68 सीबीआई कर्मी भी कोरोना संक्रमित, सभी का इलाज जारी

महाराष्ट्र: 68 सीबीआई कर्मी भी कोरोना संक्रमित, सभी का इलाज जारी

कोरोना से दो दिनों में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 409 संक्रमित

मुंबई (हि.स.)। सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) के मुंबई दफ्तर के 68 कर्मचारी रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में कोरोना से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 125 हो गई है। राज्य में रविवार को 409 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार सीबीआई दफ्तर में एक कर्मचारी की तबीयत खराब होने के बाद शनिवार को सीबीआई के 235 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई थी। इनमें 68 सीबीआई कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इन कर्मचारियों का इलाज जारी है। सीबीआई कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई में कोरोना संक्रमित 57 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की शुक्रवार को व सहायक पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र भाटी की शनिवार को मौत हो गयी। राज्य में अब तक 125 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस वालों को घर से काम करने का आदेश जारी किया है। साथ ही कोरोना प्रभावित पुलिसकर्मियों को संख्या अगर इसी तरह बढ़ती रही तो पुलिसकर्मियों के लिए अलग से कोरोना उपचार केंद्र शुरू करने का निर्देश दिया है।

राजबहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular