पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद; नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार
राज्य डेस्क
मुंबई। महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। इसके साथ महाराष्ट्र में सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने पर भी विचार कर रही है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र में सभी सरकारी, धार्मिक और राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी सार्वजनिक कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसकी घोषणा की। राज्य के पुणे में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। पुणे के संभागीय आयुक्त ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुणे जिले में स्कूल और कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन कल से लागू हो जाएगी। महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार राज्य के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में हालिया उछाल के मद्देनजर उद्धव सरकार ने वायरस पर अंकुश लगाने के लिए एक नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वाडेतीश्वर ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस पर राज्य सरकार जल्द ही फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक होने वाली है, जिसमें इसको लेकर फैसला लिया जाएगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
