Friday, March 27, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी, जानें सीएम ने क्या कहा

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी, जानें सीएम ने क्या कहा

राज्य डेस्क

मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर महाराष्ट्र में बेकाबू रफ्तार पकड़ चुकी है। राज्य में लगातार फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए कोविड टास्क फोर्स ने लॉकडाउन की सिफारिश की है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने समीक्षा बैठक के बाद राज्य में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने पर सहमति दी है और इसके लिए तैयारी का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग नियम नहीं मानेंगे तो लॉकडाउन लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए रोडमैप बनाने को कहा है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निर्देश दिया कि यदि लोग कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं करते हैं तो लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की तैयारी की जाए। उद्धव ने कहा कि लोग गाइडलाइंस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और इसकी वजह से कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए लॉकडाउन जैसे कदम पर विचार करने की जरूरत है। कोविड टास्क फोर्स के संग हुई बैठक में पर्याप्त ऑक्सिजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। मृत्यु दर में इजाफे की आशंका की वजह से आईसीयू और वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। प्राइवेट डॉक्टर्स की सेवा लेने की भी सिफारिश की गई है।
महाराष्ट्र में शनिवार को भी 35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए तो 166 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की यह संख्या पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सर्वाधिक है। देश में सर्वाधिक कोरोना केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर करीब 27 लाख हो चुकी है। कुल एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के पार चली गई है। कोरोना वायरस के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी पर काबू करने के लिए जूझ रही महाराष्ट्र सरकार ने राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार की सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध की शनिवार को घोषणा की। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां, उद्यान और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के दौरान समुद्र तटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी, ड्रामा थिएटर भी शनिवार रात से बंद रहेंगे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular