Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र-तमिलनाडु से आया नायडू गैंग कानपुर में करता था वारदातें, महिलाओं समेत...

महाराष्ट्र-तमिलनाडु से आया नायडू गैंग कानपुर में करता था वारदातें, महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

– क्राइम ब्रांच और सीसामऊ थाना पुलिस को मिली सफलता, 20 दिनों में तीन थानाक्षेत्रों में कई घटनाएं अंजाम दी

– देश में घूम-घूमकर गैंग के सदस्य वारदातों को देता है अंजाम, गैंग में महिलाएं और बच्चे भी हैं शामिल

कानपुर (हि.स.)। सड़कों पर खड़ी कारों में घात लगाकर गुलेल से शीशा तोड़कर माल पार कर करने वाले शातिर नायडू गैंग को पकड़ने में कानपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच को सफलता मिली है। गिरोह में महिलाओं समेत पांच अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह में शामिल सदस्य महाराष्ट्र व तमिलनाडु से आकर जनपद में घूम-घूमकर कई वारादातों को अंजाम दिया जा रहा था।

पुलिस लाइन में डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति व क्राइम ब्रांच के डीसीपी सलमान ताज पाटिल ने संयुक्त रूप से नायडू गैंग का खुलासा किया। उन्होंने जानकारी दी कि बीते दिनों सीसामऊ थाना क्षेत्र में उन्नाव से आए एक व्यापारी की कार का शीशा गुलेल से तोड़कर उसमें रखा एक बैग गैंग ने पार कर दिया था। जिसमें एक सोने की चेन व कुछ नकदी दी। गैंग की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस इस गैंग की तलाश जुटी। शुक्रवार को जरीब चौकी क्रासिंग के पास से गैंग में शामिल महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में उनके अंतरराज्यीय गैंग नायडू गैंग होने की जानकारी मिली। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि गैंग ने बताया कि वह लोेग देश के अलग-अलग राज्यों के भीड़भाड़ वाले स्थानों के बाजारों में बेहद शातिराना अंदाज में टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते थे। कुछ समय से कानपुर में आकर वारदातें कर रहे थे। पूछताछ में गिरफ्तार शातिरों ने बताया कि बीते 20 दिनों के अंदर थाना काकादेव, फजलगंज और सीसामऊ क्षेत्र में 04 वारदातों को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार वेंकटेश 2018 में उन्नाव जा चुका है जेल

गिरफ्तार गैंग के सदस्यों में वेंकटेश बेहद शातिर है। वह तीन साल पूर्व 2018 में उन्नाव से जेल जा चुका है। डीसीपी क्राइम ब्रांच सलमान ताज पाटिल ने बताया कि वेंकटेश की फोटो जब सीसीटीवी में कैद हुई तो पुलिस इसकी तलाश में जुट गई और गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि गिरोह में शामिल पांच अन्य सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

वैंकटेश सुब्रमण्यम नायडू नि0 वाकेपाडा थाना नवापुर जिला नन्दुरवार महाराष्ट्र

मुत्तु पुत्र नि0 तिरूवेनरूम्बुर , तिरचरापल्ली , तमिलनाडू

नागार्जुन पुत्र नि0 तिरूवेनरूम्बुर , तिरचरापल्ली , तमिलनाडू

महिला सुभलू बाबूनायडू पत्नी नि0 4 स्ट्रीट गांधीनगर तिरूवेनरूम्बुर , तिरचरापल्ली , तमिलनाडू

महिला सेलवि बालू नायडू नि0 वाकेपाडा थाना नवापुर जिला नन्दुरवार महाराष्ट्र मूल पता तिरूवेनरूम्बुर , तिरचरापल्ली , तमिलनाडू।

गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश जारी

रजनी पुत्र घरपईया जात नायडू उम्र 35 वर्ष, रिषन पुत्र हारमोगम उम्र 27 वर्ष, शिवा पुत्र कृष्णा उम्र 20 वर्ष, गोविन्द राय पुत्र सुव्रमण्डयम व सतवेल पुत्र गोविन्द नायडू हैं। यह सभी महाराष्ट्र के गांव पापीपाडा वाकेपाडा थाना नवापुर जिला नन्दुरवार के रहने वाले हैं।

यह हुई बरामदगी

56,100 रूपये नगद व एक चैन पीली धातु सम्बन्धित थाना सीसामऊ, पीली व सफेद धातु के जेवरात सम्बन्धित थाना सीसामऊ, एक लैपटाप मय बैग मय पासपोर्ट सम्बन्धित थाना फजलगंज, दो गुलेल व अपराध में प्रयोग किये जाने वाले छर्रे बरामद किए गए हैं।

बरामदगी करने वाली टीम में

गैंग को दबोचने वाली टीम में उ0नि0 महेन्द्र सिंह, क्राइम ब्रांच के प्रभारी उ0नि0मोहम्मद आसिफ, का0शिवशंकर, का0सत्यवीर, का0प्रिन्स कुमार, म0का0राखी अधाना, म0का0उमा यादव, हे0का0राहुल कुमार पाण्डेय, हे0का0 शमशाद अली, हे0का0 रवि कुमार, हे0का0अब्दुल शालिम, का0 राजीव कुमार, का0 लाखन सिंह स्वाट टीम से शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular