Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में जन्मस्थली पर जल रहा अखंड दीप

महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में जन्मस्थली पर जल रहा अखंड दीप

वाराणसी (हि.स.)। काशी की बेटी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में उनकी जन्मस्थली भदैनी में सामाजिक संस्थाओं की पहल पर अखंड दीप जल रहा है। दीप जलाने में लोग सहयोग भी कर रहे है। इसके लिए रविवार को शिव बरात समिति के संयोजक दिलीप सिंह ने सरसों का तेल दान किया।

दिलीप सिंह ने कहा कि वीरांगना की स्मृति में अखंड दिल जलाया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। रानी लक्ष्मीबाई काशी की बेटी थीं और उनकी याद में लोग दीप जला रहे हैं। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने बताया कि महारानी की स्मृति में अखंड दीप जलाया जा रहा है। इसमें लगने वाला तेल लोगों के सहयोग से उपलब्ध हो रहा है। हम लोगों का यह प्रयास है कि अखंड दीप हमेशा जलता रहे। मिश्र ने बताया कि 19 नवंबर 2022 को महारानी के 194वें जन्मदिवस से फाउंडेशन ने अखंड दीप जलाने का संकल्प लिया।

श्रीधर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular