गोरखपुर (हि.स.)। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने प्रदेश में आयुष से जुड़े 19 राजकीय कालेजों को संबद्धता दी है। इनमें आठ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, नौ होम्योपैथी कॉलेज और दो यूनानी कॉलेज शामिल हैं। इन्हें सत्र 2021-22 के लिए संबद्धता दी गई है। पहले इन कॉलेजों की मान्यता अलग-अलग विश्वविद्यालयों से थी। इन कॉलेजों के लिए आयुष विश्वविद्यालय ने सीटें भी निर्धारित कर दीं हैं।
आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों को मान्यता दी गई है। प्रदेश के सभी 107 महाविद्यालय संबद्ध किए जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालयों को कोड, लॉगिन आईडी व पासवर्ड भेज दिए गए हैं। निजी और राजकीय महाविद्यालयों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं।
य़ह होगी फीस
निजी महाविद्यालयों में सौ सीट पर 1.50 लाख व 60 सीट पर 1.30 लाख रुपये तथा राजकीय महाविद्यालयों में सौ सीट पर 40 हजार व 60 सीट पर 30 हजार रुपये तय किए गए हैं।
इन आयुर्वेद कॉलेजों को दी संबद्धता
– राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चौकाघाट, वाराणसी में स्नातक सीट 75 और परास्नातक सीट 38 हैं।
– श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय हंडिया, प्रयागराज में स्नातक सीट 75 हैं।
– राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय तुलसीदास मार्ग, लखनऊ में स्नातक सीट 75 और परास्नातक सीट 49 हैं।
– राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अंतर्रा, बांदा में स्नातक सीट 75 हैं।
– बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सा, झांसी में स्नातक सीट 75 हैं।
– एसआरएम राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बांसमंडी, बरेली में स्नातक सीट 75 हैं।
– ललितहरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पीलीभीत में स्नातक सीट 63 और परास्नातक सीट 08 हैं।
– स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर में स्नातक सीट 75 हैं।
राजकीय होम्योपैथी, महाविद्यालय
– शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बड़हलगंज, गोरखपुर में स्नातक सीट 125 हैं।
– राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आजमगढ़ में स्नातक सीट 125 हैं।
– राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्नातक सीट 63 हैं।
– राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फाफामऊ, प्रयागराज में स्नातक सीट 125 और परास्नातक सीट 13 हैं।
– राजकीय डॉ बीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल देवकली अयोध्या, फैजाबाद में स्नातक सीट 38 हैं।
– राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गोमतीनगर, लखनऊ में स्नातक सीट 125 और परास्नातक सीट 23 हैं।
– पंडित जवाहर लाल नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लखनऊ में स्नातक सीट 125 और परास्नातक सीट 15 हैं।
– राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल छेरट, अलीगढ़ में स्नातक सीट 125 हैं।
– राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुरादाबाद में स्नातक सीट 125 हैं।
राजकीय यूनानी महाविद्यालय
– राजकीय तकमील उत्तिब, कॉलेज एवं हॉस्पिटल निकट रमाबाई रैली स्थल, औरंगाबाद तिराहा, लखनऊ में स्नातक सीट 75 और परास्नातक सीट 14 हैं।
– राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं हकीम अहमद हुसैन रिपब्लिक-डे मेमोरियल हॉस्पिटल, प्रयागराज में स्नातक सीट 75 और परास्नातक सीट हैं।
आमोद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
