Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहापौर ने नगर निगम अफसरों पर उठाए सवाल, रेवेन्यू का नुकसान का...

महापौर ने नगर निगम अफसरों पर उठाए सवाल, रेवेन्यू का नुकसान का लगाया आरोप

कानपुर (हि.स.)। कानपुर में महापौर और नगर निगम अधिकारियों के बीच खींचतान के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार देखने को मिला है जिसमें महापौर व कर्मचारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दिखे। वाद-विवाद की स्थिति इस कदर आ गई कि महापौर को मीडिया को बुलाकर पत्रकार वार्ता करनी पड़ी।

आपको बता दें कि, कानपुर नगर निगम में विभागीय मामलों के विवादों को सुलझाने के लिए एक अधिवक्ता नियुक्त रहता है। जिसको कुछ दिन पहले अधिवक्ता को नगर निगम अधिकारियों ने हटा दिया था। जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जोन-5 में स्थित भारतीय कंटेनर निगम पर हाउस टैक्स का करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया है। इसके खिलाफ निगम हाईकोर्ट चला गया। आरोप है कि मामले में नगर निगम के अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय की लचर पैरवी की वजह से नगर निगम कोर्ट में केस हार गया और करीब ढाई करोड़ रुपये रेवेन्यू का नुकसान नगर निगम को हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने अधिवक्ता को हटाने की पैरवी अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता को की। जिसके बाद उस अधिवक्ता को हटा दिया गया है।

मामले में जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की कई बार लचर पैरवी के मामले से नगर निगम कई केस कोर्ट में हार चुका है। जिस वजह से उस पर कार्यवाही की गई है।

इसी मामले को लेकर महापौर और नगर निगम अफसरों के बीच स्थिति विवादस्पद हो गई। मामले में महापौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि नगर निगम के सभी जोन के अधिकारी अपने काम से प्रति ईमानदार नहीं है। जिस कारण वजह से नगर निगम को करोड़ों रुपये रेवेन्यू का लॉस हो रहा है।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular