Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहापौर ने जांची छठघाट की साफ सफाई की सच्चाई

महापौर ने जांची छठघाट की साफ सफाई की सच्चाई

– छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज

– सजने लगीं छठ वेदिकाएं, होने लगी रंगाई पुताई

गोरखपुर(हि.स.)। छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज जो गयीं हैं। छठ घाटों को सजाने और वहां की साफ सफाई का कार्य चल रहा है। नगर निगम क्षेत्र से लगायत नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायत स्तर तक सभी सफाई कर्मी और जिम्मेदार सक्रिय हैं।

शुक्रवार को गोरखपुर नगर निगम के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी सक्रिय दिखे। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और अफसरों को जरूरी निर्देश दिये। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव राप्ती नदी के तट पर भी पहुंचे। यहाँ पहुंचकर उन्होंने छठ घाट का निरीक्षण किया। घाट के असापास की साफ सफाई देखी। इस दौरान वे छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान देते दिखे। उड़ते कागज के टुकड़ों और छठ वेदिकाओं के पास महिला व्रतियों के बैठने की संख्या का भी आंकलन किया। इस दौरान उनकी निगाहें रंगी जा रहीं छठ वेदिकाओं पर भी टिकी रहीं।

छठ घाट का निरीक्षण करने के बाद महापौर डॉ. श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा से मुख़ातिब हुए। काफी देर तक दोनों में बातचीत होती रही और छठ घाट पर मौजूद कमियों को दुरुस्त करने पर चर्चा भी हुई। फिर अपर नगर आयुक्त ने सफाई कार्य में जुटे करचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अपर नगर आयुक्त श्री मिश्र ने करचारियों से कहा कि साफ सफाई के आलावा व्रती महिलाओं को होने वाली संभावित अन्य समस्याओं को लेकर भी सतर्क रहें। घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं को किसी प्रकार का दिक्कत ना होने पाए।

डॉ. आमोदकांत /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular