Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश महापौर डॉ. मंगलेश को कमिश्नर ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

 महापौर डॉ. मंगलेश को कमिश्नर ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

– पार्षदों को महापौर ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

गोरखपुर (हि.स.)। नगर निगम गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शनिवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने इन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, एडीजी जोन अखिल कुमार, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई आदि मौजूद रहे।

नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार पूर्ण बहुमत वाली शहर की सरकार बनाई है। नगर निगम में भाजपा ने 42 वार्डों में सफलता अर्जित कर यह उपालब्धि हसील की है। हालांकि पूर्ण बहुमत के नगर निगम बोर्ड के लिए 41 सीटों पर जीत जरूरी थी, लेकिन भाजपा ने इस बार नगर निगम गोरखपुर के इतिहास में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सबको चौंका दिया। विपक्षी दलों के सभी प्रयास धरे के धरे रह गये। आलम यह है कि पिछली बार की तुलना में भाजपा को 15 सीटों का फायदा हुआ है। समाजवादी पार्टी को 05 सीटों की क्षति हुई। बहुजन समाज पार्टी ने पिछली बार की तरह 05 सीट हासिल कर पुरानी स्थिति कायम रखी है। कांग्रेस पार्टी को 01 सीट मिली है। पिछली नगर निगम बोर्ड में कांग्रेस पार्टी से 02 पार्षद थे।

डा. आमोदकांत/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular