Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहान दल को विधानसभा चुनाव के समय समझौते में शामिल करेगी सपा

महान दल को विधानसभा चुनाव के समय समझौते में शामिल करेगी सपा

-महान दल के अध्यक्ष केशव देव ने अखिलेश से की मुलाकात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि 2022 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में साथ मिलकर लड़ा जाएगा। दोनों दलों ने मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का भी निश्चय किया। महान दल समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।
केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में शाक्य, सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज के साथ अन्याय हो रहा है। महान दल इस समाज के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। पीड़ित समाज को भाजपा सरकार से न्याय मिलने की कतई उम्मीद नहीं है। इसलिए इस समाज का भरोसा अखिलेश यादव पर है कि वे उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहेंगे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में सामाजिक न्याय के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि महान दल को विधानसभा चुनाव के समय समझौते में शामिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular