Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमहाधिवक्ता भवन में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

महाधिवक्ता भवन में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाधिवक्ता भवन में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए बचाव एवं राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रयागराज प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर जिलाधिकारी (नगर), मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एडिशनल एलआर राधेमोहन श्रीवास्तव तथा उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आग लगने के कारणों के संबंध में आज शाम तक रिपोर्ट देगी, जिससे जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके।

दीपक

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular