Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहादेवा में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महादेवा में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बाराबंकी (हि स)। महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धा एवं आस्था का जन सैलाब उमड पड़ा। लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन अर्जन पूजन किया। हर हर महादेव के जय घोष से पूरा मेला परिसर गूंज रहा था। धूप दीप अगरबत्ती की खुशबू पूरे परिसर को सुगंध से महका रही थी। कड़ी धूप में भी एक किलोमीटर लगी लंबी लाइन इस बात की गवाही दे रही थी कि श्रद्धा और आस्था के सामने सभी अवस्थाएं भी नतमस्तक हैं।

गुरुवार की देर रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करना जारी हो गया था। पूरा प्रशासनिक अमला कदम कदम पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात था। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी दोपहर में महादेवा पहुँच सुरक्षा कर व्यवस्था का जायजा लिया और मातहत अधिकारियों से व्यवस्था पर चर्चा की। तो वहीं एडीएम अरुण कुमार सिंह एएसपी सी एल सिन्हा देर रात से ही महादेवा में लग कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

एसडीएम रामनगर पवन कुमार, एसडीएम सरोली गौसपुर आनंद तिवारी,न्यायिक मजिस्ट्रेट सम्स, एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट स्वती मिश्रा, गुरुवार रात से ही मेले में तैनात व्यवस्थाओं का देख रहे थे। वहीं सीओ आलोक कुमार पाठक थाना प्रभारी रत्नेश कुमार पांडे मंदिर के गर्भ ग्रह के पास सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं संभाले हुए थे।

रामसनेहीघाट कोतवाल ओपी तिवारी बाहरी गेट पर तो दक्षिणी द्वार पर थानाध्यक्ष असंद्रा अभिषेक तिवारी लगे हुए थे। इसी के साथ एटीएस के कमांडो भी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। तो सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था परखी जा रही थी। देर रात तक श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करना जारी रहा।

मंदिर पुजारी आदित्य तिवारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश करना जारी हो गया था। अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। अभिषेक का सिलसिला विगत एक सप्ताह पहले से ही चालू हो गया था।जो आज देर रात तक चलेगा। जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई थी पुलिस के द्वारा भी अबकी बार व्यवस्थाएं चाक चौबंद थी।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular