लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सत्य, अहिंसा व शान्ति के पथप्रदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वभाषा, स्वराज एवं सहकार के उत्तम विचार समस्त भारतवर्ष को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर प्रदेशवासियों को गांधी व शास्ती जयंती की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सुसज्जित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति लालबहादुर शास्त्री ने अपने उत्कृष्ट विचारों के माध्यम से जन-जन में राष्ट्र प्रेम का संचार कराने का अद्वितीय प्रयास किया था जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
बृजनन्दन/मोहित
