Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरमहाछठ को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया...

महाछठ को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला( बलरामपुर)
डाला छठ महापर्व पर बच्चों के स्वस्थ दीर्घायु व सफल होने की कामना करते हुए महिलाओं ने गुरुवार को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध्य देकर उनकी पूजा की। स्थानीय दुखहरण नाथ मंदिर पर स्थित पोखरे पर पानी में खड़ी होकर सूर्य देव की आराधना की। महाछठ को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। अस्त होते सूर्य की पूजा के बाद उन्हें गन्ना मिष्ठान्न भी अर्पित किया गया। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर जग को प्रकाशित करने वाले भगवान की आराधना करने के साथ अपने पुत्रों के निष्कंटक जीवन की प्रार्थना करती हैं। छठ पर्व को देखते हुए स्थानीय लोगों ने माताओं के विश्राम पेयजल व पोखरे की साफ सफाई में समुचित श्रम किया था। नगर पालिका ने भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सफाई व चूने के छिड़काव की व्यवस्था कराई थी। पोखरे की संपूर्ण सफाई व्यवस्था में चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता पूर्व सभासद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्त डॉक्टर नितिन कुमार अमित कुमार महेंद्र प्रताप सिंह रामनाथ गुप्त मनीष कौशल प्रवीण कुमार समेत अनेक लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular