Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में प्रियंका वाड्रा ने लगायी झाड़ू

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में प्रियंका वाड्रा ने लगायी झाड़ू

लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महर्षि वाल्मीक आश्रम में झाड़ू लगायी। इंदिरा नगर में आश्रम में झाड़ू लगाने के बाद प्रियंका ने स्वच्छता कर्मियों से उनका कुशलक्षेम भी जाना।

इंदिरा नगर काॅलोनी के दलित बस्ती लवकुश नगर में वाल्मीकि आश्रम में प्रियंका ने कहा कि स्वच्छता का कार्य प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में करता ही है। महिलाएं सबसे ज्यादा स्वच्छता कार्य करती हैं। जो सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हैं तो उसे वह सेवा कार्य मानती है।

उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाना सादगी का प्रतीक है। यह स्वाभिमान का प्रतीक है। झाड़ू लगाने वाले सफाईकर्मियों का वह सम्मान करती हैं। प्रियंका वाड्रा ने झाड़ू लगाने के बाद वहां मौजूद स्वच्छताकर्मी से साथ अपनी बातों को साझा किया और उनकी बातों को सुनते हुए कई बिन्दुओं पर चर्चा की।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular