– सर्वधिक पनियरा विधानसभा में 18 तथा सबसे कम फरेंदा विधानसभा में हैं नौ दावेदार
– पांच विधानसभाओं में अलग अलग दलों के प्रत्याशी हैं शामिल
– निर्दलीयों ने भी दम दिखाने की कर ली है तैयारी
महाराजगंज (हि.स.)। जिले की पांच विधानसभाओं में विधायक बनने का दावा ठोंकने वालों की संख्या 65 है। यह संख्या नामांकन करने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों समेत निर्दलीयों की है। फिलहाल, 16 फरवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी। तीन मार्च को मतदाताओं द्वारा इनका भविष्य भी तय कर दिया जाएगा, हालांकि 10 मार्च की मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि विधायक बनने का सपना कौन-कौन पूरा करेगा। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की संख्या पनियरा विधानसभा में 18 है। जबकि सबसे कम प्रत्याशी फरेंदा विधानसभा में 09 है।
सदर विधानसभा
सदर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के जयमंगल कनौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बीएसपी से ओमप्रकाश, आम पार्टी से अवधेश, आम जनता पार्टी अमरनाथ, जनता पार्टी ऑफ इंडिया से मनोज कुमार कनौजिया, सीपीआई से रामकेवल हैं।
नौतनवां विधानसभा
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, निर्बल शोषित हमारा दल की ऋषि कुमार त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, निर्दल प्रत्याशी के रूप में श्वेता सिंह, सोनू सिंह, वीरेंद्र ने नामांकन दाखिल किया है।
फरेंदा विधानसभा
फरेंदा विधानसभा से बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह, सपा से शंख लाल माझी, कांग्रेससे वीरेंद्र चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्य प्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में आशुतोष ने नामांकन किया है।
सिसवा विधानसभा
सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सुरेश टिबडेवाल, भाजपा से प्रेमसागर पटेल, बहुजन समाज पार्टी से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से कुमार राजू गुप्ता, विकासशील इंसान पार्टी से गौतम लाल श्रीवास्तव, भारतीय नव क्रांति पार्टी से दिग्विजय, लोक जनशक्ति पार्टी से रघुवंश मणि तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में शिवेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, गौरी शंकर गुप्ता, हरिश्चंद्र, लाल धारी ने नामांकन किया है।
पनियरा विधानसभा
पनियरा विधानसभा से कांग्रेस के शरदेंदु पांडेय, भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान सिंह सैथवार, बहुजन समाज पार्टी के ओम प्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुघ्न सिंह, आम जनता पार्टी से सुरेश चंद्र, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी से शमशाद आलम, निर्दल के रूप में प्रवीण, मौसम-ए-आजम, छेदी मजदूर, निर्मेश मंगल, रामप्रीत, हरिनारायण, प्रफुल्ल और जयप्रकाश ने नामांकन किया है।
आमोद
