Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज : हर विधानसभा में तैनात होंगे दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट

महराजगंज : हर विधानसभा में तैनात होंगे दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट

महाराजगंज (हि.स.)। महाराजगंज ज़िले की पांच विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिले को 112 सेक्टरों में बांटा है। इसकी निगरानी के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।

चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने को हुई तैयारी में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 जोनल मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा गया है। तैनाती पाने वाले किसी जोनल अथवा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कोई अप्रिय घटना या कोई दिक्कत आने पर इन्हें संबंधित सेक्टर या जोनल मजिस्ट्रेट के स्थान पर तत्काल तैनाती दी जा सकेगी। पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं। पांचों विधानसभाओं में से हर एक में दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। ये अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने का कार्य करेंगे। इनका कार्य स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से क्षेत्र में शांतिपूर्ण और अपने-अपने मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों की निगरानी की होगी।

निर्वाचन अधिकारी ने 50 हजार से अधिक की नगदी ले जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध करवाई का निर्देश दिया है। संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 18 स्टेट स्ट्रीट टीम में 4 अधिकारी शामिल होंगे। विधानसभा स्तर पर उड़नदस्ता तैनात होगा तथा एक दस्ते में 5 अधिकारी नियुक्त रहेंगे। इन्हें लगातार कार्य करने का निर्देश होगा। इन्हें मोबाइल से एक-दूसरे से जुड़े रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular