प्रयागराज (हि.स.)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज के अल्लापुर स्थित श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में ले जाया गया। वहां से संत परम्परा की तरह मन्त्रोचार के साथ फूलमाला से पूरे वाहन को सुसजित करके संगम स्नान के लिए ले जाया गया। जहां से नगर भ्रमण के बाद वापस मठ ले जाया जाएगा। जहां उन्हें भू समाधि दी जायेगी।
महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर मंगलवार को आम जन के दर्शन के लिए मठ में रखा गया था। बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में स्थित चीरघर ले जाया गया। जहां कड़ी सुरक्षा में उनके शव का अन्त्य परीक्षण किया गया। दो घंटे चले अन्त्य परीक्षण सम्पन्न होने के बाद वहां से पुनः बाघम्बरी गद्दी ले जाया गया। वहां से फूलमाला से सजे वाहन से कड़ी सुरक्षा के बीच संगम ले जाया गया। जहां स्नान कराने के बाद नगर भ्रमण किया जायेगा। नगर भ्रमण के बाद उनके पार्थिक शरीर को उनकी इच्छा के मुताबिक मठ के अन्दर उनके पूज्य गुरू भगवान के पास स्थित नीबू के वृद्ध के बगल समाधि दी जायेगी।
