Friday, March 27, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमहंत सुसाइड केस की शासन सीबीआई जांच कराए तो भी हम तैयार...

महंत सुसाइड केस की शासन सीबीआई जांच कराए तो भी हम तैयार : एडीजी प्रशांत कुमार

लखनऊ (हि.स.)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था का मंगलवार को एक और बयान आया है। एक चैनल पर एडीजी ने कहा है कि अगर शासन इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराना चाहता है तो भी हम तैयार हैं। अभी हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

एडीजी ने यह भी दावा किया है कि आनंद गिरी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। यहां पर लाकर आनंद से पूछताछ की जायेगी। इसके अलावा शक के आधार पर आद्या और संदीप तिवारी से भी पूछताछ हो रही है। आगे कहा कि इस चर्चित मामले को बड़ी ही गंभीरता से एक-एक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा वो बख्शा नहीं जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular