Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमहंत सुरेश दास को देखने मेदांता अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

महंत सुरेश दास को देखने मेदांता अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर वहां पर भर्ती दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना।मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों से महंत सुरेश दास के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी भी ली।

महंत सुरेश दास विगत एक सप्ताह से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यहां उनका इलाज चल रहा है। महंत सुरेश दास साकेतवासी महंत रामचन्द्र परमहंस के शिष्य हैं। श्रीराम मंदिर आन्दोलन में दिगम्बर अखाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 1990 की कारसेवा के दौरान दिगम्बर अखाड़ा आन्दोलन का केन्द्र था। दिगम्बर अखाड़े से गुजरने वाली सड़क पर ही पुलिस ने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular