Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंत संतोष दास व महंत बालक दास ने अदालत में किया आत्मसमर्पण,...

महंत संतोष दास व महंत बालक दास ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, मिली अंतरिम जमानत

वाराणसी (हि.स.)। अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में आरोपित महंत संतोष दास और महंत बालक दास ने बुधवार को प्रभारी विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने दोनों महंतों की अंतरिम जमानत स्वीकार करते हुए 20-20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंध पत्र पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने इस मामले में नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 05 जनवरी (गुरुवार) की तिथि नियत की है।

गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत अन्य लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 05 अक्टूबर 2015 को मैदागिन स्थित टाउनहाल मैदान से प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान गोदौलिया चौराहे पर बवाल व आगजनी हुई थी। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में महंत संतोष दास, महंत बालक दास समेत कई लोगों को आरोपित किया था। दोनों ने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी,जो खारिज हो गई थी। पिछले दिनों इस मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत मिल चुकी है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular