Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती

महंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती

लखनऊ (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार को मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें यूरो संबंधी समस्या है। मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज किया जा रहा है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने दी।

महंत नृत्य गोपाल दास को पिछले चार दिनों से समस्या थी। स्थानीय चिकित्सकों की देखरेख में अयोध्या में ही उनका इलाज हो रहा था। रविवार को अयोध्या से उनको लखनऊ लाकर मेदांता में भर्ती कराया गया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular