Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

लखनऊ(हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष व मणिराम दास जी छावनी अयोध्या के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार हो रहा है। उनके शिष्य संत जानकी दास ने बताया कि महाराज जी ने मंगलवार को नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए पूजन भी किया।

महाराज जी के शुभचिंतक शिष्यों और भक्तों से अपील करते हुए कहा कि महाराज जी की अवस्था को देखते हुये चिकित्सीय परामर्श और नियमित जांच प्रक्रिया चल रही है। महाराज जी शीघ्र अयोध्या धाम पधारकर आप सभी भक्तों को दर्शन देंगे।

महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार को लखनऊ के मेंदाता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। महराज जी को यूरोलोजी संबंधी समस्या थी। मेदांता के यूरोलोजी विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular