Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंत नरेन्द्र गिरी की मौत मामलें में एसआईटी ने क्राइम सीन का...

महंत नरेन्द्र गिरी की मौत मामलें में एसआईटी ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया

प्रयागराज (हि.स)। महंत नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम शुक्रवार सुबह अल्लापुर स्थित बाघम्बरी गद्दी मठ पहुंची। इस दौरान जिस कमरे में महंत का शव था, उसे बारीकी से देखा और वारदात के समय मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ कर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया।

एसआईटी की 18 सदस्यीय टीम में शामिल पुलिस उपाधीक्षक आस्था जायसवाल अपनी टीम के साथ बाघम्बरी मठ में शुक्रवार सुबह पहुंची। टीम ने वारदात के समय दरवाजा खोलने वाले शिष्यों तथा अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। ऐसी खबर है कि क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

टीम की सदस्य एवं क्षेत्राधिकारी दारागंज आस्था जायसवाल ने बताया कि वह टीम को लेकर घटनास्थल पर वहां गई थी। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश है कि अतिशीघ्र पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular